बुधवार को ग्राम नेवादा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नुसरत अली ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय परिसर के आस पास ग्रामीणों द्वारा लगाए गए कूड़े के ढेरों को हटवाए जाने व साफ सफाई कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि, स्थापित राजकीय इंटर कॉलेज को बोर्ड का परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है लेकिन विद्यालय परिसर के आसपास गंदगी का बोलबाला है।