दो अलग-अलग कार्यवाही मे 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना कनेरा पुलिस ने ग्राम बांघेड़ाघाटा में दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निकट सुपविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह के निर्देशन मे जिला विशेष शाखा चित्तौडगढ़ व डॉग स्क्वायड उदयपुर के सहयोग से टीम के ईन्चार्ज एसआई रामलाल मीणा के नेतृत्व पुलिस थाना कनेरा की टीम द्वारा प्रथम कार्यवाही करते हुए, ग्राम बांगेडा में कैलाश उर्फ मानमल उर्फ मानालाल पिता श्रीलाल धाकड निवासी बांगेडा घाटा के रिहायसी मकान की तलाशी के दौरान तीन अलग अलग स्टील के टिफिनो मे रखी प्लास्टीक की कुल सात थैलियो मे भरी हुई कुल 16 किलो 170 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई। इसी प्रकार एसआई कन्हैयालाल की टीम के द्वारा द्वितीय कार्यवाही करते हुऐ ग्राम बागेडा मे डालचन्द पिता बोतलाल जाति धाकड उम्र 41 साल निवासी बस स्टैण्ड के पास बांघेडाघाटा थाना कनेरा के रिहायसी मकान की तलाशी के दौरान एक नीले रंग के प्लास्टीक के ड्रम मे रखी प्लास्टीक की कुल चार थैलियो मे भरी हुई कुल 8 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त की जाकर मकान मालिक डालचन्द पिता बोतलाल धाकड उम्र 41 साल निवासी बस स्टैण्ड के पास बांघेडाघाटा थाना कनेरा को गिरफतार किया गया है। दोनो प्रकरणो का अनुसंधान किया जा रहा है।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 4, 2026