ब्याज माफियाओं पर चलेगा पुलिस का शिकंजा, अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध रूप से ब्याज का कारोबार करने वाले लोगों और जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस के अत्यधिक ब्याज पर धन उधार देना, उधारकर्ताओं को डराना-धमकाना, मानसिक रूप से प्रताड़ित करना अथवा दबाव बनाकर अवैध वसूली करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में ब्याज माफियाओं एवं अवैध रूप से ऋण वसूली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति ऋण के नाम पर अनुचित ब्याज वसूल रहा है, धमकी दे रहा है, संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहा है अथवा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती कर रहा है, तो पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन