सिकंदरा: नैनापुर गांव में छत पर गई बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल होकर सीएचसी में भर्ती
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नैनापुर गांव में शनिवार को बंदरों के झुंड ने छत पर गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक नैनापुर गांव निवासी शांति देवी शनिवार को करी