भुसावर: भुसावर में पत्रकारों ने CM के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा, पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की रखी मांग
मंगलवार दोपहर 4 बजे भुसावर के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा। सिरोही जिले के माउंट आबू में पत्रकार के साथ नगरपालिका कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत लाटा के नेतृत्व में तहसील इकाई द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन में कहा है कि सिरोही जिले के माउंट आबू में एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई