भुसावर: ग्राम पंचायत चैंटोली, इटामडा और बाछरैन में विधायक बहादुर सिंह कोली ने किया पौधारोपण, आमजन को भी किया प्रेरित
शनिवार दोपहर 1:00 मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली ने पर्यावरण महोत्सव पखवाडा के तहत ग्राम पंचायत चैंटोली, इटामडा और बाछरैन में पौधारोपण किया। जहां पौधारोपण करने के साथ-साथ आमजन को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सैकडों पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।