भुसावर: गॉव झालाटाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद भजन लाल जाटव ने बैठक ली, बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप
शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार गॉव झालाटाला में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान धौलपुर करौली सांसद भजनलाल जाटव ने अपने निवास पर बैठक का आयोजन किया। जहां वैर विधानसभा के ब्लॉक एवं मण्डल अध्यक्षों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा तमाम उपखण्ड और तहसीलों को खत्म कर रही