चाईबासा: डायन के शक में महिला व बेटे को जिंदा जलाया, मौके पर पहुंचे एसपी-उपायुक्त, ₹25 हजार की सहायता
पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू गुरुवार शाम करीब 4 बजे कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलईया गांव पहुंचे। मंगलवार की रात एक महिला, उसके पति और उसके बच्चे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना में महिला और उसके नाबालिग पुत्र की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया है और उसका इलाज जारी है।