शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने आर्यपुरी में हुई चोरी की घटना में दो शातिर चोरों को माल समेत किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 बुधवार को थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि शामली के आर्यपुरी निवासी रोहित बांगा ने बंद पड़े मकान से बिजली के तार, कॉपर, नलों की टोंटियां, सिक्के आदि चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में दो शातिर चोरों के रूप में दयानंद नगर निवासी मांगेराम और हाजीपुर निवासी जीशान को गिरफ्तार किया गया हैव कब्जे से चोरी का कुछ माल और एक छुरा मिला है।