लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय परिसर में शुक्रवार की पूर्वाह्न 11,30 पर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।