कोलायत: कोलायत से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, भोले के भक्तों ने डीजे की धुन पर लगाए जयकारे, झझु में हुआ भव्य स्वागत
सावन के पावन अवसर पर रविवार को गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भोले के भक्त शामिल हुए। कांवड़िए कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर श्रृंगाल धोरे स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां सोमवार को भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा।