सारठ: प्रमुख ने जमुआसोल में नाला निर्माण की आधारशिला रखी, जनहित योजनाओं को धरातल पर उतारने का किया वादा
Sarath, Deoghar | Apr 11, 2026 सारठ प्रखंड प्रमुख गौतम कु. रवानी ने शनिवार शाम 5 बजे आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत जमुआसोल में ₹2.5 लाख लागत से नाला निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। बताया कि जमुआसोल आंगनबाड़ी केंद्र से आकाश मरांडी के घर तक नाला बनने से लोगों को जल जमाव से निजात मिलेगी। प्रमुख बोले इस वर्ष जनहित से जुड़े कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। पंसस दिलीप सोरेन समेत अन्य थे।