#बालाघाट
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु के अंतर्गत कटंगी में लगाया गया जिला स्तरीय शिविर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 03 अक्टूबर को सांदीपनि विद्यालय कटंगी में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
#cmmadhypradesh
#jansamparkmp
#JanVishwasAbhiyan2026
Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026