कासगंज: गढ़िया हिमौली के ग्रामीणों ने होलिका रखने की जगह पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
सहावर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हिमौली के रहने वाले ग्रामीण सहावर थाने पहुंचे। जहां पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए सुनील सोलंकी पुत्र राम अवतार ने बताया गांव के रहने वाले देवेंद्र, योगेश, दिनेश, विजय, सुखराम, दरियाय और पुष्पेंद्र ने मौजूदा प्रधान सूरज की मिली भगत से गढ़िया हिमौली में प्राचीन समय से होली रखने की जगह पर दबंगई के बल पर नींव लगा रहे हैं।