कासगंज: सोरों स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
शनिवार को सोरों स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की शिक्षा मंत्री,जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने 3 पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि जिले में आज साढ़े 24 लाख से अधिक वृक्षों को रोपित किया जाएगा।