मधेपुरा: जिले के पुरैनी, चौसा और ग्वालपारा में नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को किया जागरूक
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को पुरैनी प्रखंड के सपरदह पंचायत, चौसा प्रखंड के पैना पंचायत तथा ग्वालपाड़ा प्रखंड के रैसना पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वीप कोषांग, मधेपुरा द्वारा किया जा रहा है।