मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया नाव घाट के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान मनोहर यादव 56 वर्ष के रूप में हुई है। घटना सुबह की बताई जा रही है, जब मनोहर यादव अपने घर के पास खड़े थे।