उनियारा: अलीगढ़ में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 लोग हुए घायल, इलाज जारी
Uniara, Tonk | Aug 19, 2024 अलीगढ़ में एक कार द्वारा मोटरसाइकिल के टक्कर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हादसा सड़क पर हो रहे गड्ढों से कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई व मोटरसाइकिल से टकरा गई। नेशनल हाईवे 116 पर सड़क में हो रहे गड्डे हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। इन गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।