उनियारा: उपखंड अधिकारी उनियारा त्रिलोक चंद मीणा का हुआ स्थानांतरण, शत्रुघ्न सिंह गुर्जर होंगे नए उपखंड अधिकारी
Uniara, Tonk | Aug 16, 2024 उनियारा उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा का स्थानांतरण राज्य सरकार ने कर दिया है। उन्हें करोली में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग लगाया है। इनके स्थान पर दिगोद उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को उनियारा उपखंड अधिकारी लगाया गया है। विधानसभा उपचुनाव से पूर्व उपखंड अधिकारी का स्थानांतरण होना चर्चा बन गया है