उनियारा: पलाई में तेज बारिश के चलते एक किसान का मकान व कुआं ढहा, कोई हताहत नहीं
Uniara, Tonk | Aug 16, 2024 उनियारा उपखंड क्षेत्र के पलाई में तेज बारिश के चलते हुए एक किसान का कुआं और मकान ढह गया। इनके ढहने से किसान शंकर लाल धाकड़ को आर्थिक नुकसान नुकसान हुआ है। जिस समय मकान व कुआं ढहा उस समय मकान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।