कुमारखंड: कुमारखंड में एसआईआर के विरोध में विपक्ष ने आक्रोश मार्च निकाला, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बुधवार को दोपहर करीब दो बजे विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया। राजद, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकालकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।