इटाढ़ी: गरीब बेटी की शादी में वार्ड सदस्य बने मददगार, तिलक से विदाई तक का सामान देकर दिया सहयोग
Itarhi, Buxar | Apr 20, 2026 अतरौना पंचायत के सिकटौना गांव में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली, जब एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में वार्ड सदस्य चंदन यादव आगे आए और सहयोग कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुभाष चौधरी की पुत्री उषा कुमारी की शादी तय हुई थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।