पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी के साथ हुई थी फरार, कोर्ट मैरिज कर पहुंची कोतवाली
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पड़ोस के गांव के रहने वाले प्रेमी के साथ चली गई थी। मामले में पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। युवती ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद आज कोतवाली पहुंची युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कबूली। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।