पूरनपुर: गांव शेरपुर कला में भू माफिया मकान पर कब्जाकर करा रहा निर्माण वृद्ध महिला न्यायालय का आदेश लेकर कोतवाली के काट रही चक्कर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी रजिया बेगम पत्नी पुत्तन खा ने सोमवार को बताया कि उसके पिता मैजुल्ला खा ने मकान खरीदकर उसको दिलाया था। आरोप है कि गांव निवासी भू माफिया हनीफ पुत्र छोटे खा जबरदस्ती मकान पर कब्जा किए हुए हैं जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है उसके बाद भी उक्त व्यक्ति विवादित मकान में निर्माण कार्य करा रहा है।