पूरनपुर: गांव जितौरिया टांडा में उधारी दिए रुपए वापस मांगने पर दबंग ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला पुलिस से की शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी जितिन वर्मा पुत्र राजेश ने बताया कि उसने गांव निवासी अजय वर्मा को 2500 रुपए उधार दिए थे आरोप है कि युवक ने अपने रुपए वापस मांगे तो दबंग अजय वर्मा गाली गलौज करने लगा पीड़ित युवक ने गाली गलौज करने का विरोध किया इस पर उसने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया घायल युवक ने पुलिस से शिकायत की है।