घाघरा: डीडीसी ने सेहल पंचायत के गुरियाडीह गांव में योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया
Ghaghra, Gumla | Dec 12, 2025 सेहल पंचायत के गुरियाडीह गांव मे डीडीसी दिलेश्वर महतो ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना के लाभुकों से मुलाकात की और उनके आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। डीडीसी ने तीसरी किश्त का लाभ प्राप्त कर चुके लाभुकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करें।