घाघरा: चुंदरी गांव में पौष मेला का आयोजन, पारंपरिक पूजा के साथ मेले की शुरुआत
Ghaghra, Gumla | Dec 11, 2025 चुंदरी गांव में पौष मेला का आयोजन किया गया। मेला की शुरुआत से पूर्व, देवरिया, कदलेटा, और अड़ीया देवता (नंदी जी) की पूजा पाठ विधि विधान से पहान विसनू उरांव , सुसार विसु उरांव ने किया।मौके पर पहान विसनू उरांव ने अड़ीया देवता और गांव की देवी देवताओं से गांव की समृद्धि ,खुशहाली की कामना किया।मेला में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत शामिल हुए