घाघरा: लुदगो ग्राम की गुमशुदा महिला का 21 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Dec 12, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के लुदगो ग्राम निवासी सुमित्रा देवी के गुमशुदा होने के 21 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पति चरकू बैठा ने बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा देवी विगत 20 नवंबर 2025 को घाघरा के लिए निकली थी और वह वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद घाघरा थाना में जाकर लिखित आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है