घाघरा: शिक्षा विभाग बीपीओ ने मैट्रिक इंटर में शत प्रतिशत रिजल्ट के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा का निरीक्षण किया
Ghaghra, Gumla | Dec 11, 2025 उपायुक्त के निर्देशानुसार मैट्रिक व इंटर में शत प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के बीपीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, घाघरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपीओ ने छात्राओं की पढ़ाई, उपस्थिति, तैयारियों और विषयवार प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। साथ ही मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर उनकी तैयारी का जायजा लिया