कांके: पिठौरिया सहित कई इलाकों में NSG ने नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास का किया आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2024 रांची स्थित पिठौरिया सहित कई इलाकों में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे NSG ने नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित नक्सली खतरों का पूर्वानुमान लगाना और मुख्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मजबूत सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास करना था।