भीलवाड़ा: जमीन विवाद से परेशान युवक ने SP कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
कनेछन कलां में जमीन के लेन-देन को लेकर लंबे समय से परेशान एक युवक ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद युवक लक्ष्मी नारायण खटीक ने पुलिस अधीक्षक सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।