लालगंज: लहंगपुर में दिनदहाड़े हौसला बुलंद चोर ने गैस चूल्हा की चोरी की, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पीड़ित ने चौकी पर दी तहरीर
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर में स्थित केवला प्रसाद आर्नामेंट की दुकान पर बुधवार 11:30 बजे दिन एक चोरी की घटना सामने आई है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हाल ही में एक ज्वेलरी शॉप की दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी के आभूषण चोरी करने की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसे पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं कर सकी।