#desertstormnews #jaisalmernews #jaisalmer #desertstorm जैसलमेर में बुधवार को 16 क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। 28 अक्टूबर को सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों का रखरखाव किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
जोधपुर डिस्कॉम के अनुसार, बुधवार सुबह 7 से 11 बजे तक मदरसा रोड, मजदूर पाड़ा, सुथार पाड़ा, गड़ीसर रोड, गोंडा पाड़ा, सुनार पाड़ा, दर्जी पाड़ा, छप्पर पाड़ा, वाल्मीकि कॉलोनी, छीपा पाड़ा, चांदी पाड़ा, लोलानी पाड़ा, गांधी कॉलोनी, आरपी कॉलोनी, भील बस्ती और रीको आवासीय कॉलोनी सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।दीपावली से पहले होगा रखरखाव
डिस्कॉम के सहायक अभियंता खेताराम पंवार ने बताया - दीपावली पर्व को देखते हुए विद्युत तंत्र के रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
दीपावली के दौरान बिजली की मांग बढ़ने और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए लाइनों और