बड़ौत: छपरौली कस्बे में कार की टक्कर से हेवा निवासी 55 वर्षीय मंदबुद्धि व्यक्ति की मौत, मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Jun 22, 2025 हेवा गांव निवासी रवि ने रविवार शाम को बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे छपरौली कस्बे में स्थित गंज मंडी में उसका चाचा सत्यवान 55 वर्षीय जो की मन्दबुद्धि था। वह ज्यादातर छपरौली कस्बे में ही रहता था। शनिवार देर शाम को वह महाराजा अग्रसेन स्कूल गोल चबूतरे के पास सो रहा था। कार की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव को PM को भेज दिया।