बड़ौत: रमाला पुलिस ने सूजती निवासी शराब तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 22, 2025 मीडिया सैल बागपत ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि थाना रमाला पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 46 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई है। आरोपी मुन्ना पुत्र बोबी निवासी सूजती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।