आहोर: चांदूर गांव के बालिका विद्यालय की दीवारें जर्जर, 207 छात्राएं अध्यनरत
Ahore, Jalor | Aug 1, 2025 चांदूर गांव के बालिका विद्यालय की स्थिति खस्ताहाल। ग्रामीणों ने आगे कई बार संबंधित विभाग अधिकारी को अवगत करवाया,लेकिन कोई समाधान नहीं। इस दौरान ग्रामीण मौके पर बोले की कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में करीबन 207 छात्रा अध्यनरत है। भामाशाह परिवार ने यह कमरे बनवाए थे लेकिन अभी तक कोई मरम्मत नहीं।