चरखारी: चरखारी में तालकोठी के संरक्षण और मंगलगढ़ किला के द्वार खोलने की मांग की गई
चरखारी के बुद्धिजीवियों ने DM से चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर तालकोठी के संरक्षण और मंगलगढ़ किले के द्वार सैलानियों के लिए खुलवाने की मांग की। आज से शुरू हो रहे मेला गोवर्धन के दौरान कस्बे में बड़ी संख्या में सैलानियों का आवागमन रहता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता ने मेला के दौरान किले के द्वार खोलने और पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की।