कौंच: कोंच में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, सिगरेट के छल्लों के साथ तमंचा लहराकर बनाई थी रील
Konch, Jalaun | Sep 12, 2026 कोंच में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराकर रील बनाने वाले आरोपी रोशन को पुलिस ने कैलिया बाईपास नदीगांव लिंग रोड से गिरफ्तार करते हुए शनिवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी है। आरोपी ने सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए फिल्मी अंदाज में तमंचे का प्रदर्शन किया था। वीडियो ‘रोशन भाई 302’ इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था, जो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया था।