बलरामपुर: संयुक्त चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सीएमओ ने किया निरीक्षण, 1192 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
बलरामपुर के दो जिला स्तरीय चिकित्सालय जिला संयुक्त चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय,10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया। जनपद में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में कुल 1192 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।