द्वारका: विजय एन्क्लेव से द्वारका एंटी बर्गलरी सेल के हत्थे चढ़ा एक कुख्यात सेंधमार ,एक जोड़ी सोने की बालियाँ व मोबाइल बरामद
द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने डाबड़ी के विजय एन्क्लेव से एक कुख्यात सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सेंधमार का नाम राजू कुमार है जो दिल्ली के गाँधी नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की हुई एक जोड़ी सोने की बालियाँ व एक मोबाइल को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने सेंधमारी के दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।