द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में भगोड़ा घोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बॉबी उर्फ गोलू और रवि कुमार के रूप में हुई है। यह दोनों नजफगढ़ के जनता विहार और महावीर एनक्लेव डाबड़ी के रहने वाले हैं। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि इनको द्वारका कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।