द्वारका: 950 क्वार्टर अवैध शराब की तस्करी के मामले में महिला साथी सहित 3 आरोपी द्वारका जिले से हुए गिरफ्तार
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 950 क्वार्टर शराब का बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू कोमल सिंह, मुकेश और सुनीता के रूप में हुई है। मोनू पहले से तीन, मुकेश दो और सुनीता 6 मामलों में शामिल रहे हैं।