द्वारका: गीतांजलि पार्क से साउथ वेस्ट एंटी स्नैचिंग सेल ने दुर्घटना के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
साउथ वेस्ट एंटी स्नैचिंग सेल ने दुर्घटना के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम डालचंद उर्फ़ सुरेश है जो गुरुग्राम के फ़रूकनगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2016 में सागरपुर थाने में एक दुर्घटना करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल ब