द्वारका: लूट के मामले में द्वारका जिले से तीन लुटेरे हुए गिरफ्तार
छावला थाना की पुलिस टीम ने तीन डेसपरेट लुटेरे को गिरफ्तार किया द्वारका से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सत्येंद्र उर्फ काला, मनजीत और राहुल के रूप में हुई है। यह तीनों हरियाणा के गुड़गांव स्थित इस्लामपुर के रहने वाले हैं।