द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की टीम ने एक एक्टिव बरगलर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से मोबाइल और गोल्ड इयरिंग बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है। यह गांधीनगर का रहने वाला है। डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी गिरफ्तारी से डाबरी और बिंदापुर थाना के दो मामलों का खुलासा किया गया है।