लालगंज: मेहनाजपुर सहित सभी थानों की पुलिस टीमों ने बैंकों में चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
आजमगढ़ जनपद के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेहनाजपुर सहित जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा सोमवार को बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिससे जनपद में लूट छिनैती और अपराध की घटनाओं में पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके । संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि बैंकों के बाहर बिना लाक किए खड़े वाहनों का चालान किया गया ।