हरलाखी: बरही गांव में दो घरों से हजारों की संपत्ति चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही गांव में शुक्र व शनिवार की मध्य रात्रि दो घरों में हजारों रुपये मूल्य की सम्पति की चोरी कर ली गयी। जबकि तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने शनिवार की सुवह करीब नौ बजे बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही।