मंझनपुर: जिले में अलग अलग थाना क्षेत्र में हीट स्ट्रोक से 6 लोगों की हुई मौत, सीएमएस ने दी जानकारी
बढ़ती गर्म को लेकर एलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी लोग बेपरवाही कर रहे हैं। इस दौरान पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी राकेश कुमार, पूरब शरीरा के मुसई व निजाम मई की सारिका व टीकर डीह के राजेन्द्र समेत 6 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने मौत की पुष्टि की है।