दादरी: पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को सेक्टर-62 गोल चक्कर से बरामद कर परिजनों को सौंपा
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए मानसिक रूप से बीमार युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं युवक सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने सेक्टर-58 थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि युवक को अथक प्रयास के बाद सेक्टर-62 गोल चक्कर से बरामद किया गया है।