दादरी: छिजारसी से सेक्टर-63 पुलिस ने प्रेमिका की गला दबा कर हत्या करने वाले शातिर आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार को लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका का गला दबाकर हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सूर्यकांत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त मृतका के साथ दो माह से लिव-इन में रह रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।